इटली में दो हज़ार से बीस लाख हुए मुसलमान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27667-इटली_में_दो_हज़ार_से_बीस_लाख_हुए_मुसलमान
इटली में मुसलमानों की संख्या 2 हज़ार से बढ़कर बीस लाख हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१६ १२:५७ Asia/Kolkata
  • इटली में दो हज़ार से बीस लाख हुए मुसलमान

इटली में मुसलमानों की संख्या 2 हज़ार से बढ़कर बीस लाख हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1970 में इटली में मुसलमानों की संख्या मात्र दो हज़ार थी जो 2015 में बढ़ कर बीस लाख हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यपूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा से आने वाले शरणार्थियों के दृष्टिगत इटली में मुसलमानों की संख्या में इसी प्रकार वृद्धि होती रहेगी। इटली के समाजशास्त्री और धर्म अध्ययन केंद्र के प्रमुख मेसिमो ईन्त्रोवीने का कहना है कि मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या आश्चर्यजनक है क्योंकि वर्ष 1970 में इटली में केवल दो से तीन हज़ार के बीच मुसलमान रहते थे। उन्होंने कहा कि इटली में मुसलमानों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

ज्ञात रहे कि इटली में कैथोलिक ईसाइयत के बाद इस्लाम दूसरा बढ़ा धर्म है। अलबत्ता इस देश में अबतक सिर्फ़ चार पंजीकृत मस्जिदें हैं और दो हज़ार स्थानों को उपासना के लिए पंजीकृत कराया गया है। इटली ने मुसलमानों के साथ देश के अधिकारियों के संबंधों को सरल बनाने के लिए इस्लामी परिषद का गठन किया है। इटली में अभी भी इस्लाम को औपचारिक धर्म के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। (HN)