भारत में आतंकी हमलों की ओर से अमरीकी नागरिकों को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27688-भारत_में_आतंकी_हमलों_की_ओर_से_अमरीकी_नागरिकों_को_चेतावनी
नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास ने एक सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए भारत में अमरीका के सभी नागरिकों से कहा है कि वे इस देश में आतंकी गुट दाइश की संभावित गतिविधियों की ओर से सचेत रहें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१६ १४:४५ Asia/Kolkata
  • भारत में आतंकी हमलों की ओर से अमरीकी नागरिकों को चेतावनी

नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास ने एक सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए भारत में अमरीका के सभी नागरिकों से कहा है कि वे इस देश में आतंकी गुट दाइश की संभावित गतिविधियों की ओर से सचेत रहें।

रोएटर्ज़ के अनुसार इस संदेश में कहा गया है कि भारतीय संचार माध्यमों की हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकी गुट दाइश भारत में कुछ लक्ष्यों पर हमला करने की योजना बना रहा है। नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास की इस सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है कि आतंकी पर्यटन केंद्रों पर पश्चिमी देशों के नागरिकों पर हमले कर सकते हैं।

ज्ञात रहे कि हाल ही में भारत के संचार माध्यमों ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया था कि पिछले महीने तमिल नाडु में गिरफ़्तार होने वाला एक व्यक्ति इराक़ में दाइश का सक्रिय सदस्य था। (HN)