नैटो के हमले में 30 अफ़ग़ानी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27775-नैटो_के_हमले_में_30_अफ़ग़ानी_हताहत
फ़्रांस प्रसे के अनुसार गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के आक्रमण में 30 आम नागरिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१६ १५:५१ Asia/Kolkata
  • नैटो के हमले में 30 अफ़ग़ानी हताहत

फ़्रांस प्रसे के अनुसार गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के आक्रमण में 30 आम नागरिक मारे गए।

नैटो के हमले मे मारे जाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी सम्मिलित हैं।

क़ंदूज़ प्रांत के एक अधिकारी महमूद दानिश ने बताया है कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले इस आक्रमण में 30 आम नागरिक मारे गए।  नैटो के इस हमले के बाद, जिसमें 25 लोग बुरी तरहस से घायल भी हुए, सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जनसंहार को रूकवाने की मांग की है।  अफ़ग़ानी प्रदर्शनकारी अपने देश से विदेशी सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे थे।

नैटो के इस हमले से पहले गुरूवार को ही अमरीका की सेना ने एक बयान जारी करके क़ुंदूज़ प्रांत में अपने दो सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी थी।  इस बयान में कहा गया है कि अमरीकी सैनिक उस समय मारे गए जब वे अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों की सहायता में व्यस्त थे।