अमरीका पर किया जाएगा ख़तरनाक हमलाः दाइश
आतंकवादी गुट दाइश ने धमकी दी है कि राष्ट्रपति चुनाव के दिन अमरीका पर भीषण आक्रमण किया जाएगा।
दाइश की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चुनाव के दिन मुसलमान घरों से न निकलें क्योंकि इस दिन बड़ा आतंकी हमला किया जाएगा। इस बयान में अमेरिकी मतदाताओं का जनसंहार करने और उनकी मतदान पेटियों को तबाह करने की बात कही गई है। दाइश के बयान में कहा गया है कि हमारे निकट डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स में मूल रूप से कोई अंतर नहीं है। इनके सभी नेता इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ हैं।
उल्लेखनीय है कि दाइश की इस धमकी को साइट इंटेलिजेंस ग्रुप के डायरेक्टर रिट्ज कैज ने साझा करते हुए बताया कि दाइश के मीडिया सेंटर, अल हयात ने सात पेज का एक नोट जारी किया है. इसी नोट में अमेरिकी मुसलमानों को चुनाव से दूर रहने की हिदायत दी गई हैं। अमेरिकी अखबारो ने भी दाइश की इस धमकी की खबर को प्रकाशित किया है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले अमरीकी सुरक्षा एजेन्सियों ने भी राष्ट्रपति पद के चुनावों के दौरान आतंकी हमले के बारे में सचेत किया था।
अमरीका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाएगा।