पाकिस्तान में आतंकवादी गुट जुन्दुल्लाह का सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i28543-पाकिस्तान_में_आतंकवादी_गुट_जुन्दुल्लाह_का_सरग़ना_ढेर
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में आतंकवादी गुट जुन्दुल्लाह का एक सरग़ना मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१६ १२:१२ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में आतंकवादी गुट जुन्दुल्लाह का सरग़ना ढेर

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में आतंकवादी गुट जुन्दुल्लाह का एक सरग़ना मारा गया।

आरिफ़ साक़िब नामक यह सनग़ना बलोचिस्तान प्रांत के हब शहर में सुरक्षा बल की कार्यवाही में मारा गया। इस कार्यवाही के दौरान इस सरग़ना के बीवी-बच्चे घायल हो गए।

जुन्दुल्लाह का यह सरग़ना रिपोर्ट के अनुसार, दाइश, अलक़ाएदा और जमाअतुल अहरार के साथ संपर्क में था। इसी प्रकार यह सरग़ना पाकिस्तान में बेगुनाह लोगों के जनसंहार और आतंकवादी हमलों में भी लिप्त बताया जाता है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, बलोचिस्तान प्रांत के पंजगोर इलाक़े में सुरक्षा बल की कार्यवाही में 2 और आतंकी मारे गए।

इसी कार्यवाही के दौरान सुरक्षा बल का एक जवान भी घायल हुआ है। (MAQ/N)