पाकिस्तान में इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं पर आतंकियों का हमला विफल
Nov १५, २०१६ १२:५६ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं पर हमले की आतंकियों की कोशिश विफल हो गई।
तकफ़ीरी आतंकियों ने बलोचिस्तान के नोश्की इलाक़े में विस्फोटकों से भरी एक मोटर साइकिल इमाम हुसैन के ज़ायरीन के मध्य विस्फोटित करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों की चौकसी से उनका प्रयास विफल हो गया। कोयटा से 62 बसों का एक कारवां इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं को लेकर इराक़ के पवित्र नगर कर्बला की ओर रवाना हुआ है।
अब तक तीस हज़ार पाकिस्तानी श्रद्धालु ईरान के सीमावर्ती नगर ज़ाहेदान पहुंच चुके हैं। ये श्रद्धालु, कर्बला में चेहलुम के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पुनः ईरान लौटेंगे और इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत की बरसी में भाग लेंगे। (HN)
टैग्स