नाइजीरिया में मुसलमानों पर हमले हुए तेज़
नाइजीरिया में इस्लामी आंदोलन का दमन जारी है और इस देश की सेना ने इस्लामी आंदोलन की इमारत को तोड़ दिया।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी आंदोलन के अधिकारियों ने बल दिया है कि नाइजीरिया की सेना ने कादूना प्रांत के ज़ारिया और सामीनाका शहरों में इस्लामी आंदोलन के धार्मिक केन्द्रों, मदरसों, स्कूलों, अस्पतालों और इमामबारगाहों सहित कई इमारतों को ध्वस्त कर दिया है।
इस्लामी आंदोलन के अधिकारियों का कहना है कि सेना ने इस कार्यवाही से पहले किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की थी और इस गुट ने एेसी कोई कार्यवाही नहीं की जिसके कारण सरकार का ग़ुस्सा बढ़ा हो।
इस्लामी आंदोलन के विरुद्ध नाइजीरिया की सेना की यह कार्यवाही एेसी स्थिति में है कि नइजीरिया की सेना ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मना रहे नाइजीरिया के मुसलमानों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग करके 100 श्रद्धालुओं को शहीद कर दिया था। (AK)