पुतिन, नैटो की नीतियां चिंताजनक हैं
Nov २१, २०१६ १७:३७ Asia/Kolkata
रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में नैटो के दृष्टिकोण को लेकर गहरी चिंता ज़ाहिर की है।
सोमवार को रूसी राष्ट्रपति ने अमरीकी निर्देशक ओलिवर स्टोन की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म आग में यूक्रेन की ओर संकेत करते हुए कहा कि मास्को ने नैटो की नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए उचित उपाय किए हैं।
इसी प्रकार व्लादमिर पुतिन ने कहा, हमारे पश्चिमी साथी जानबूझकर विदेशी दुश्मनों की खोज में रहते हैं, ताकि इस प्रकार अपने देशों में जैसी चाहें नीतियां अपनायें।
उल्लेखनीय है कि हालिया वर्षों में नैटो ने रूस की पश्चिमी सीमाओं पर अपनी उपस्थिति में वृद्धि की है और वह इलाक़े में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।
नैटों की यह गतिविधियां हमेशा से ही रूस की चिंताओं का कारण रही हैं। msm
टैग्स