जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i29389-जापान_में_शक्तिशाली_भूकंप_के_बाद_सुनामी_की_चेतावनी
जापान के फ़ुकुशिमा प्रांत में शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ ०४:३४ Asia/Kolkata
  • जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

जापान के फ़ुकुशिमा प्रांत में शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

जापानी सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सागर में 10 फ़ीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार की सुबह 6 बजे आने वाले भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 थी, जबकि इसका केंद्र फुकुशिमा से सत्तर किलोमीटर दूर ज़मीन से 11 किलोमीटर नीचे था।

जापानी सरकार ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, 2011 के भूकंप और सुनामी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है।

हालांकि अभी तक तापमान बढ़ने के संकेत नहीं है, ना ही दूसरे परमाणु संयंत्र में कोई अनियमितता दिखी है।

2011 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद आई सुनामी लहरों के कारण फ़ुकुशिमा में परमाणु संयंत्र को भारी नुक़सान हुआ था। msm