नहीं रहे महान क्रांतिकारी फीदेल कास्त्रो
क्यूबा के महान क्रांतिकारी एवं पूर्व राष्ट्रपति (Fidel Alejandro Castro Ruz )फीदल कास्त्रो का शनिवार को निधन हो गया।
क्यूबा के महान क्रांतिकारी और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में राजधानी हवाना में निधन हो गया। क्यूबा के वर्तमान राष्ट्रपति एवं दिवंगत फीदेल कास्त्रों के भाई राउल कास्त्रो ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
राउल कास्त्रो ने क्यूबा के सरकारी टेलीवीजन पर विश्व के महान क्रांतिकारी फीदेल के निधन की घोषणा करते हुए कहा कि क्यूबा क्रांति के कमांडर का निधन हो गया।
13 अगस्त सन 1926 को जन्मे कास्त्रो, क्यूबा की क्रांति के नेताओं में से एक थे। फरवरी 1959 से दिसंबर 1976 तक वे क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे और फिर 1976 से फरवरी 2008 तक राष्ट्रपति रहे। 49 वर्षों तक क्यूबा की सत्ता का संचालन करने के बाद 17 फरवरी 2008 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
वे लैटिन अमरीकी देशों में कम्यूनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाने जाते थे।