दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति सत्ता से हटने को तैयार
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति ने सत्ता से हटने पर तत्परता व्यक्त की है।
यूनहाप समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाय ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि सत्ता छोड़ने का अंतिम फ़ैसला वे संसद पर छोड़ रही हैं। उनका कहना है कि संसद के फ़ैसले की स्थिति में वे अपने पद से हटने के लिए तैयार हैं।
दक्षिणी कोरिया के डोमोक्रेटिक विपक्षीय दल ने राष्ट्रपति के भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एक राजनैतिक हथकंडा बताया ताकि संसद में उनके विरुद्ध चलने वाले महाभियोग को रोका जा सके।
विपक्षी दल डेमोक्रिटिक पार्टी के प्रवक्ता यूआन कूआन सूक ने इस संबंध में कहा कि दक्षिणी कोरिया की जनता, राष्ट्रपति को सत्ता से हटाना चाहती है न यह कि वह इसकी ज़िम्मेदारी संसद पर डाल दें। सत्ताधारी पार्टी ने भी मांग की है कि वह राष्ट्रपति के विरुद्ध संसद में चलाए जाने वाले महाभियोग के फ़ैसले पर पुनर्विचार किया जाए।
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति और उनके समर्थकों पर लगे आरोप के बाद राष्ट्रपति का यह तीसरा भाषण था। जनता ने सड़कों पर निकल कर राष्ट्रपति से त्यागपत्र देने की मांग की है। पार्क, दक्षिणी कोरिया की पहली राष्ट्रपति हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है किन्तु उन्होंने अपने ऊपर लगे वित्तीय और राजनैतिक भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है।
यह एेसी स्थिति में है कि दक्षिणी कोरिया के महान्यायवादी ने घोषणा की है कि पार्क ग्यूनहाय राजनैतिक व वित्तीय भ्रष्टाचार में लिप्त पाई गई हैं।
पार्क के वकील यूयूग्हा ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह अदालती आयोग के समाने जांच के लिए तैयार नहीं हैं और वह राजनैतिक भ्रष्टाचार के बारे में अदालत के सवालों का जवाब नहीं देंगी। (AK)