अमरीका ने लगाया पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30769-अमरीका_ने_लगाया_पाकिस्तान_पर_आतंकवाद_के_समर्थन_का_आरोप
अमरीका के रक्षामंत्री और वहां के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह आतंकवादियों के समर्थन के साथ ही उनको शरण भी देता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१६ १४:३५ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने लगाया पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

अमरीका के रक्षामंत्री और वहां के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह आतंकवादियों के समर्थन के साथ ही उनको शरण भी देता है।

एकनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एश्टन कार्टर ने कहा कि पाकिस्तान को उन आतंकवादियों का समर्थन रोकना चाहिए जो भारत और अफ़ग़ानिस्तान में हमले करते हैं।  साथ ही यह आतंकवादी अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अमरीकी सैनिकों को भी लक्ष्य बनाते हैं।

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने भी अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त तालेबान और हक़क़ानी गुट के आतंकवादियों के आक्रमणों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाशिग्टन ने इस बात को इस्लामाबाद के अधिकारियों तक पहुंचा दिया है।  मार्क टोनर ने कहा कि पाकिस्तान को एेसे आतंकवादी गुटों का शरण स्थल नहीं बनना चाहिए जिन्होंने अफ़ग़ानिस्तान और भारत की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है। 

उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप एेसी स्थिति में लगाया जा रहा है कि जब स्वयं उसपर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगता रहा है और आतंकवाद के संदर्भ में वाशिग्टन ने दोहरे मापदंड की नीति अपना रखी है।

अमरीकी अधिकारियों पर आरोप लगता रहा है कि वे सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुटों की हथियारों और पैसों से मदद करते रहे हैं।