अमरीका से सीधी वार्ता करना चाहते हैंः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30943-अमरीका_से_सीधी_वार्ता_करना_चाहते_हैंः_तालेबान
अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की समाप्ति के लिए तालेबान ने नई शर्त रखी है। तालेबान गुट ने अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की समाप्ति और शांति की स्थापना के लिए अमरीकी अधिकारियों से सीधी वार्ता की शर्त रखी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१६ १४:३१ Asia/Kolkata
  • अमरीका से सीधी वार्ता करना चाहते हैंः तालेबान

अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की समाप्ति के लिए तालेबान ने नई शर्त रखी है। तालेबान गुट ने अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की समाप्ति और शांति की स्थापना के लिए अमरीकी अधिकारियों से सीधी वार्ता की शर्त रखी है।

क़तर में तालेबान गुट के राजनैतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि यह गुट अफ़ग़ानिस्तान में झड़पों की समाप्ति और शांति स्थापना के लिए अमरीकी अधिकारियों से सीधी वार्ता का इच्छुक है। उन्होंने इसी तरह अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना के लिए क़तर में तालेबान गुट के राजनैतिक कार्यालय को औपचारिक रूप से स्वीकार किए जाने और तालेबान सरग़नाओं के नाम राष्ट्र संघ की ब्लैक लिस्ट से बाहर निकाले जाने की मांग की।

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने, तालेबान गुट की ओर से देश में शांति प्रक्रिया का विरोध किए जाने और विभिन्न क्षेत्रों में हमले बढ़ा देने के बाद इस गुट के ख़िलाफ़ सैन्य विकल्प को अपनी कार्य सूचि में शामिल कर लिया है। (HN)