नाइजीरिया में गिरजाघर की छत गिरने से 60 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31003-नाइजीरिया_में_गिरजाघर_की_छत_गिरने_से_60_मरे
नाइजीरा के दक्षिण-पूर्वी शहर उयो में एक गिरजाघर की छत गिरने से 60 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया में गिरजाघर की छत गिरने से 60 मरे

नाइजीरा के दक्षिण-पूर्वी शहर उयो में एक गिरजाघर की छत गिरने से 60 लोग मारे गए।

स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, शनिवार को उयो शहर के रेनर्ज़ बाइबल चर्च इंटरनेश्नल की छत गिर गयी। जिस समय छत गिरी उस समय आकावा इबूम राज्य के राज्यपाल उदोम इमैनुएल भी गिरजाघर में मौजूद थे किन्तु उन्हें कुछ नुक़सान नहीं पहुंचा।

रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरजाघर की इमारत में मूल रूप से मरम्मत का काम हो रहा था। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ज्ञात रहे 2014 में लागोन शहर में एक गिरजाघर की छत गिरने से दसियों लोग मारे गए थे।

दूसरी ओर नाइजीरिया में शुक्रवार को पूर्वोत्तरी शहर मदागली में एक बाज़ार में दो आत्मघाती महिलाओं के हमले में 50 से ज़्यादा लोग हताहत हुए।

स्थानीय सरकार के चेयरमैन यूसुफ़ मोहम्मद ने कहा कि शुक्रवार को हुए इस आत्मघाती हमले में 56 लोग हताहत और 57 अन्य घायल हुए।

इस धमाके में बचने वाले व्यक्ति अमादू गुलक ने बताया कि सब्ज़ी व अनाज मार्केट के दोनों छोर पर एक साथ धमाके हुए थे। (MAQ/N)