चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31054-चर्च_की_छत_गिरने_से_160_लोगों_की_मौत
दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ १५:३५ Asia/Kolkata
  • चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत

दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त समाचारों के अनुसार रविवार को जिस समय चर्च की छत गिरी उस समय वहां पर प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। एक अस्पताल के निदेशक ने मृतकों की संख्या 160 बताई है।

लोगों का कहना है कि नाइजीरिया के अकवा इबोम राज्य की राजधानी उयो में स्थित रिग्नर्स बाइबिल चर्च निर्माणाधीन था और कल इसे समय पर पूरा करने के लिए काम चल रहा था।  राज्य सरकार ने कहा कि वह जांच कर पता लगाएगी कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया।   इसी बीच यूनिवर्सिटी ऑफ उयो टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक ईटेटे पीटर्स ने बताया कि मुर्दाघरों में क्षमता से अधिक शव भरे हुए हैं और मृतकों की अंतिम संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है। युवा नेता एडीकन पीटर्स ने कहा कि बहुत सारे पीड़ितों का शव उयो शहर के निजी मुर्दाघरों में रखा हुआ है।

प्रार्थना के लिए गिरजाघर में एकत्र लोगों में से एक ने बताया कि अकवा इबोम राज्य की राजधानी उयो में स्थित रिग्नर्स बाइबिल चर्च इंटरनेशनल निर्माणाधीन है और कल इसे समय पर पूरा करने के लिए काम चल रहा था क्योंकि इस गिरजाघर में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था। तभी धातु के बने गर्डर वहां मौजूद लोगों पर गिरे और फिर छत गिर गई। राज्य सरकार ने कहा कि वह जांच कर पता लगाएगी कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस चर्च में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था। हादसे के समय चर्च के अंदर गवर्नर उदोम इमानुअल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। दुर्घटना में गवर्नर सुरक्षित बच निकले जबकि बहुत से लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई

ज्ञात रहे कि इससे पहले मृतको की संख्या 60 बताई गई थी।