ट्रम्प से मुलाक़ात के लिए तैयार हूंः पूतिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31255-ट्रम्प_से_मुलाक़ात_के_लिए_तैयार_हूंः_पूतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने कहा है कि मॉस्को और वॉशिंग्टन के संबंधों को बेहतर करने के लिए वह अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाक़ात के लिए तैयार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१६ १७:०५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प से मुलाक़ात के लिए तैयार हूंः पूतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने कहा है कि मॉस्को और वॉशिंग्टन के संबंधों को बेहतर करने के लिए वह अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाक़ात के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, पूतिन ने मंगलवार को कहा कि ट्रम्प ने साफ़ तौर पर मॉस्को-वॉशिंग्टन के बीच संबंध सामान्य बनाने की इच्छा ज़ाहिर की है, जिसका रूस समर्थन करता है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस-अमरीका के बीच संबंधों के निचले स्तर के कारण दोनों देश के बीच संबंधों का सामान्य होना आसान काम नहीं है।  उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस संदर्भ में रूस अपना योगदान देने के लिए तैयार है।

व्लादिमीर पूतिन ने कहा कि रूस, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के क्षेत्र में अमरीका के साथ निकट सहयोग के लिए तैयार है।

अमरीका के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सहयोग से संबंधित रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसी हालत में सामने आया है जब सीरिया में दाइश और दूसरे आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ लड़ाई में रूस और अमरीका के बीच किसी प्रकार का सहयोग नहीं था। (MAQ/N)