पुतीन और अर्दोग़ान की टेलीफ़ोनी वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31414-पुतीन_और_अर्दोग़ान_की_टेलीफ़ोनी_वार्ता
रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों ने सीरिया संकट विशेष कर हलब की वर्तमान स्थिति के बारे में वार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१६ ०८:१० Asia/Kolkata
  • पुतीन और अर्दोग़ान की टेलीफ़ोनी वार्ता

रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों ने सीरिया संकट विशेष कर हलब की वर्तमान स्थिति के बारे में वार्ता की है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान और रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने बुधवार को टेलीफ़ोन पर वार्ता करते हुए सीरिया में मानवीय स्थिति को बेहतर बनाने और इसी प्रकार इस देश के संकट के समाधान के लिए राजनैतिक प्रक्रिया शुरू किए जाने पर बल दिया। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने हलब में संघर्ष विराम के समझौते को पूर्ण रूप से लागू किए जाने पर भी बल दिया।

 

पुतीन और अर्दोग़ान ने मध्यपूर्व के क्षेत्र में आतंकी ख़तरों को विफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किए जाने पर अपने तैयारी की घोषणा की। इस रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा के क्षेत्र में रूस और तुर्की का सहयोग, दोनों नेताओं की टेलीफ़ोनी वार्ता के अन्य बिंदुओं में शामिल था। (HN)