चीन ने अमरीका के समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31660-चीन_ने_अमरीका_के_समुद्री_ड्रोन_को_लौटाने_का_फ़ैसला_किया
चीन ने अमरीका के ज़ब्त किए गए समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१६ १२:२४ Asia/Kolkata
  • चीन ने अमरीका के समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया

चीन ने अमरीका के ज़ब्त किए गए समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया है।

चीन की सरकार ने एक बयान जारी करके कहा है कि बीजिंग, अपनी जल सीमा में अमरीकी नौसेना की उपस्थिति का विरोधी है लेकिन वह ज़ब्त किए गए अमरीकी समुद्री ड्रोन को वापस लौटा देगा। चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चीन उचित शैली में इस ड्रोन को लौटाने का इरादा रखता है। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में अमरीका की ओर से खड़ा गया बखेड़ा दुखद है।

 

ज्ञात रहे कि चीन की नौसेना ने शुक्रवार को अमरीकी नौसेना के एक समुद्री ड्रोन को दक्षिणी चीन सागर में ज़ब्त कर लिया था। अमरीका का दावा है कि यह ड्रोन वैज्ञानिक सूचनाएं एकत्रित कर रहा था। (HN)