चीन ने अमरीका के समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया
Dec १८, २०१६ १२:२४ Asia/Kolkata
चीन ने अमरीका के ज़ब्त किए गए समुद्री ड्रोन को लौटाने का फ़ैसला किया है।
चीन की सरकार ने एक बयान जारी करके कहा है कि बीजिंग, अपनी जल सीमा में अमरीकी नौसेना की उपस्थिति का विरोधी है लेकिन वह ज़ब्त किए गए अमरीकी समुद्री ड्रोन को वापस लौटा देगा। चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चीन उचित शैली में इस ड्रोन को लौटाने का इरादा रखता है। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में अमरीका की ओर से खड़ा गया बखेड़ा दुखद है।
ज्ञात रहे कि चीन की नौसेना ने शुक्रवार को अमरीकी नौसेना के एक समुद्री ड्रोन को दक्षिणी चीन सागर में ज़ब्त कर लिया था। अमरीका का दावा है कि यह ड्रोन वैज्ञानिक सूचनाएं एकत्रित कर रहा था। (HN)
टैग्स