चीन ने वापस किया अमरीका का समुद्री ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31864-चीन_ने_वापस_किया_अमरीका_का_समुद्री_ड्रोन
चीन ने पानी के नीचे चलने वाले अमरीकी ड्रोन को अमेरिका को लौटा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ १२:५० Asia/Kolkata
  • चीन ने वापस किया अमरीका का समुद्री ड्रोन

चीन ने पानी के नीचे चलने वाले अमरीकी ड्रोन को अमेरिका को लौटा दिया है।

चीन के रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि चीनी और अमेरिकी पक्षों के बीच हुई चर्चा के बाद पानी के नीचे चलने वाले अमेरिकी ड्रोन को लौटाने का काम 20 दिसंबर को दोपहर बाद दक्षिण चीन सागर के संबंधित जलक्षेत्र में आसानी से पूरा कर लिया गया।

ज्ञात रहे कि दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी सर्वेक्षण वाहन द्वारा परिचालित ड्रोन को चीन की नौसेना के एक पोत ने ज़ब्त कर लिया था।  बाद में चीन ने अमेरिकी पोत के आग्रह के बावजूद इसे लौटाने से मना कर दिया था। शुरू में चीनी सेना ने कहा था कि ड्रोन संबंधी घटना से उचित तरीके से निपटा जाएगा जिसके बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के बीच गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया था।