वेनेज़ुएला में उपद्रव का मुख्य कारण अमरीकाः मादूरू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31969-वेनेज़ुएला_में_उपद्रव_का_मुख्य_कारण_अमरीकाः_मादूरू
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने अपने देश में हालिया उपद्रवों और उथल पुथल का कारण अमरीका को बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ १३:२५ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला में उपद्रव का मुख्य कारण अमरीकाः मादूरू

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने अपने देश में हालिया उपद्रवों और उथल पुथल का कारण अमरीका को बताया है।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने मंगलवार को बताया कि अमरीका ने वेनेज़ुएला की सरकार में अपने कुछ तत्वों को घुसा दिया है ताकि वे देश के वित्तीय और बैंकिग व्यवस्था में उथल पुथल पैदा करे।

मादूरो ने कहा कि दुशमनों का प्रयास, वेनेज़ुएला में पैसों की क्रांति की भूमिका प्रशस्त करना था ताकि नये नोटों से भरे चार जहाज़ों को लौटा सकें और सौ के बोलीवारी नोटों की विश्वसनीयता के बारे में दुश्मनों के षड्यंत्रों के स्पष्ट होने के कारण इसकी समय सीमा दो जनवरी तक बढ़ा दी गयी है।

निकोलस मादूरू ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय माफ़िया से मुक़ाबले के उद्देश्य से जो अपनी गतिविधियों से वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुंचाने के प्रयास में हैं, तीन दिन के दौरान सौ के नोट को बंद कर दिया जाएगा।

वेनेज़ुएला में सौ के बोलीवारी नोटों का तीन चौथाई मामलों में प्रयोग होता है किन्तु नये नोटों के प्रबंध में विलंब के कारण लोगों ने सरकार के विरुद्ध कई बार प्रदर्शन किए। (AK)