सीरिया में अमरीकी नीतियां विफल हो गईं: जॉन केरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32173-सीरिया_में_अमरीकी_नीतियां_विफल_हो_गईं_जॉन_केरी
अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने स्वीकार किया है कि सीरिया में अमरीका की नीतियां पूरी तरह विफल हो गई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१६ १६:३९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी नीतियां विफल हो गईं: जॉन केरी

अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने स्वीकार किया है कि सीरिया में अमरीका की नीतियां पूरी तरह विफल हो गई हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने सीरिया में अमरीकी नीतियों की विफलता के बारे में विदेश मंत्री जॉन केरी की द्वारा स्वीकारोक्ती की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीकी विदेश मंत्री वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने सीरिया में अमरीकी नीतियों की विफलता के बारे में बात की है और शीघ्र वह इस संबंध में विस्तार से वार्ता करेंगे।

 

इस बीच वाइट हॉउस के प्रवक्ता जान कर्बी ने इराक़ और सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों का मुक़ाबला करने के लिए अमरीका की द्वारा बनाए गए गठबंधन के गठन को एक महत्वपूर्ण क़दम करार दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि अमरीका दाइश के ख़िलाफ़ बने तथाकथित गठबंधन की ऐसी स्थिति में प्रशंसा कर रहा है जब सीरिया पर अमरीकी गठबंधन के हवाई हमलों में दर्जनों आम नागरिक मारे जा चुके हैं। इससे पहले भी रूसी रक्षा मंत्रालय ने आतंकवादियों के बजाय आम नागरिकों पर हमले करने के आधार पर इस गठबंधन की आलोचना की थी। (RZ)