बोको हराम की क़ैद से कुछ और लड़किया स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32197-बोको_हराम_की_क़ैद_से_कुछ_और_लड़किया_स्वतंत्र
आतंकी गुट बोको हराम की क़ैद से कुछ और लड़कियों को स्वतंत्र करा लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१६ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • बोको हराम की क़ैद से कुछ और लड़किया स्वतंत्र

आतंकी गुट बोको हराम की क़ैद से कुछ और लड़कियों को स्वतंत्र करा लिया गया है।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता गारबा शैहू ने शनिवार को बताया कि आतंकी संगठन बोको हराम ने 2014 में जिन लड़कियों अपहरण कर लिया था उनमें से 21 अन्य छात्राओं को स्वतंत्र करा लिया गया है।

गारबा शैहू ने कहा कि पिछले महीने देश के पूर्वोत्तरी प्रांत बोरनो में सेना के अभियान के दौरान 2 हज़ार से अधिक लोगों को बोको हराम के क़ब्ज़े के आज़ाद कराया गया है।  नाइजीरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इस बात की ओर संकेत नहीं किया कि इन 21 लड़कियों के बदले सरकार ने बोको हराम के कितने सदस्यों को स्वतंत्र किया गया है।

नाइजीरिया की सरकार ने जारी वर्ष के अक्तूबर के महीने में भी 21 छात्राओं की स्वतंत्रता की सूचना दी थी। बोको हराम आतंकी संगठन ने 267 छात्राओं का अपहरण कर लिया था जिनमें से 75 फ़रार होने में सफल हो गयी थीं।

बोको हराम ने अगस्त 2016 में अंतिम बार छात्राओं का वीडियो जारी किया था। इन छात्राओं में अधिकतर ईसाई समुदाय की लड़किया हैं। बोको हराम ने दो वर्ष पूर्व चीबूक शहर के स्कूल से अपहृत की गयी छात्रों को स्वतंत्र करने के लिए लगभग तीन करोड़ 50 लाख पाउंड की फ़िरौती मांगी थी। (AK)