संयुक्त राष्ट्र संघ को आग लगा देंगे: फ़िलिपीनी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32245-संयुक्त_राष्ट्र_संघ_को_आग_लगा_देंगे_फ़िलिपीनी_राष्ट्रपति
फिलिपीन के राषट्रपति संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किए जा रहे पक्षपातपूर्ण कार्यों से इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने धमकी दी है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की बिल्डिंग को आग लगा देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१६ १६:०५ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र संघ को आग लगा देंगे: फ़िलिपीनी राष्ट्रपति

फिलिपीन के राषट्रपति संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किए जा रहे पक्षपातपूर्ण कार्यों से इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने धमकी दी है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की बिल्डिंग को आग लगा देंगे।

 

समाचार पत्र इंडीपेंडेंट के अनुसार फ़िलिपीन के राष्ट्रपति रुड्रिगो डूटर्टे ने एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि कोई भी जाकर मेरी इस बात की शिकायत संयुक्त राष्ट्र संघ में कर सकता है लेकिन यह सच है कि मैं जब भी अमरीका जाउंगा तो पहला काम यह करूंगा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की बिल्डिंग को आग लगा दूंगा।

 

उल्लेखनीय है कि फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अब तक की सबसे बड़ी धमकी ऐसे समय में दी है जब राष्ट्र संघ के मानावाधिकार संगठन ने फिलिपीन में निरंतर हो रही मादक पदार्थों के तस्करों की हत्या पर चिंता जाताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

राष्ट्र संघ के मानावाधिकार संगठन का मानना है कि जबसे रुड्रिगो डूटर्टे फिलिपीन के राष्ट्रपति बने हैं और सत्ता संभाली है तबसे अबतक इस देश में मादक पदार्थों के 6 हज़ार से अधिक तस्करों की हत्या की जा चुकी है।

 

इस बीच फिलिपीन के राष्ट्रपति रुड्रिगो डूटर्टे ने राष्ट्र संघ के इन आरोपों को निराधार बताते हुए धमकी दी है कि फिलिपीन सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ और अंत्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायलय की स्दस्यता से अपने देश को निकाल लेगी और अमरीका के साथ जारी हर तरह के सहयोग को समाप्त कर देगी। (RZ)