सीरिया की हिंसा में अमरीका का हाथः सीआईए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32344-सीरिया_की_हिंसा_में_अमरीका_का_हाथः_सीआईए
अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सी सीआईए के प्रमुख ने सीरिया की हिंसा में अमरीका की भूमिका स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १४:४५ Asia/Kolkata
  • सीरिया की हिंसा में अमरीका का हाथः सीआईए

अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सी सीआईए के प्रमुख ने सीरिया की हिंसा में अमरीका की भूमिका स्वीकार की है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए के प्रमुख जाॅन बर्नन ने इस बात को स्वीकार करते हुए कि सीरिया की हिंसा में वाशिंग्टन का हाथ है, हलब में सीरिया की सेना के हाथों विद्रोहियों की पराजय पर दुख व्यक्त किया है।

सीआईए के प्रमुख ने कहा कि आशा इस बात की थी कि हलब शहर में विद्रोहियों की पराजय को वाशिंग्टन रोक देगा। उनका कहना था कि इस बात की अनदेखी नहीं की जा सकती कि सीरिया संकट में वाशिंग्टन लिप्त रहा है।

जाॅन बर्नन ने कहा कि हलब में विद्रोहियों की पराजय, सीरिया सरकार के विरुद्ध सशस्त्र गठबंधन की पराजय के अर्थ में नहीं है।  उन्होने कहा कि सीरिया में हिंसा उसी समय समाप्त हो सकती है जब दमिश्क़ पर जनता की प्रतिनिधि सरकार की सत्ता होगी।

सीआईए के प्रमुख ने स्वीकार किया है कि अमरीका सैन्य शक्ति के बावजूद सीरिया की स्थिति को बदल नहीं सका। (AK)