मिस्री सेना ने मार गिराए कई तकफ़ीरी आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32512-मिस्री_सेना_ने_मार_गिराए_कई_तकफ़ीरी_आतंकी
मिस्र की सेना ने सीना प्रायःद्वीप में कई तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २७, २०१६ १६:५८ Asia/Kolkata
  • मिस्री सेना ने मार गिराए कई तकफ़ीरी आतंकी

मिस्र की सेना ने सीना प्रायःद्वीप में कई तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया।

मिस्री संचार माध्यमों ने उत्तरी सीना में इस देश की सेना के हवाई हमले में कई तकफ़ीरी आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

मिस्री सेना के अपाची हेलीकाप्टरों ने उत्तरी सीना में अलअरीश शहर के दक्षिण में सशस्त्र आतंकियों के विरुद्ध बमबारी की।  सेना की इस बमबारी में कम से कम 15 तकफ़ीरी आतंकी मारे गये।

मिस्री संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि शैख़ ज़ुवैद में सेना और सशस्त्र लोगों के मध्य होने वाली भीषण झड़पों में भी कई सशस्त्र लोग मारे गये हैं।

मिस्र के उत्तरी सीना प्रांत में 2013 से अबतक अलक़ायदा और दाइश के आतंकियों की सेना से निरंतर झड़पें होती रही हैं। (AK)