अफ़ग़ानिस्तान ने मास्को की त्रिपक्षीय वार्ता की आलोचना की
(last modified Tue, 27 Dec 2016 13:46:42 GMT )
Dec २७, २०१६ १९:१६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान ने मास्को की त्रिपक्षीय वार्ता की आलोचना की

अफ़ग़ानिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मास्को में रूस, चीन और पाकिस्तान की त्रिपक्षीय बैठक की आलोचना की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार,अफ़़गान विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद शकीब मुस्तग़नी ने कहा कि अफ़ग़ानियों की अनुपस्थिति में इस देश की राजनैतिक स्थिति की समीक्षा, अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति की वास्तविक समीक्षा में सहायता नहीं कर सकती।

श्री मुस्तग़नी ने यह बयान करते हुए कि मास्को शांति बैठक में अफ़ग़ानिस्तान को निमंत्रण नहीं दिय गया, कहा कि इस प्रकार की बैठकों के बारे में पायी जाने वाली भ्रांतियां और अफ़ग़ानिस्तान से इनके समन्वित न होने से एेसी चिंताएं पायी जाती हैं और काबुल इस प्रकार की बैठकों के आयोजनकर्ताओं से स्पष्टीकरण चाहता है।

इसी मध्य अफ़ग़ान सीनेट के सदस्यों और सांसदों ने भी मास्को में अफ़़ग़ान शांति प्रक्रिया के बारे में रूस, चीन और पाकिस्तान की त्रिपक्षीय बैठक को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया। अफ़ग़ानिस्तान की नेश्नल एसेंब्ली के प्रमुख अब्दुल्लाह रऊफ़ ने कहा कि अफ़़ग़ानिस्तान की समस्या के बारे में इस प्रकार की बैठकों का अबतक कोई परिणाम सामने नहीं आया है और न ही इस प्रकार की बैठकें अफ़ग़ानिस्तान में शांति व स्थिरता की स्थापना में भी प्रभावी रही हैं। (AK)