दाइश ने फिर दी यूरोप को हमले की धमकी
आतंकी गुट दाइश ने नववर्ष के अवसर पर पूरे यूरोप में व्यापक हमले की धमकी दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी गुट दाइश ने अपने साथियों से कहा है कि नववर्ष की छुट्टियों के अवसर पर वे यूरोप के बाज़ारों और अस्पतालों जैसी जगहों पर व्यापक हमले करें।
दाइश से संबंधित नेटवर्क ने लड़ाकों के लिए यह संदेश जारी किया है जिसमें लड़ाके हाथों में हथियार और चाक़ू लिए हुए हैं। उनके एक ओर सेंटा क्लाज़ और क्रिस्मस ट्री भी दिखाया गया है।
दाइश के इस संदेश में आया है कि उसके लड़ाके, पटाख़ों को विस्फोटक बेल्टों और धमाकों में बदल देंगे और उनके नववर्ष के उत्सव को शोक सभा में परिवर्तित कर देंगे।
दाइश की यह धमकी एेसी स्थिति में है कि यूरोपीय अधिकारियों के अनुसार बर्लिन में क्रिसमस बाज़ार में अंधाधुंध ट्रक चलाकर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।
बर्लिन हमले के बाद पूरे यूरोप में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गये हैं। (AK)