सुरक्षा परिषद सीरिया में संघर्ष विराम पर प्रस्ताव जारी करेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32827-सुरक्षा_परिषद_सीरिया_में_संघर्ष_विराम_पर_प्रस्ताव_जारी_करेः_रूस
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई राजदूत ने सुरक्षा परिषद से सीरिया में संघर्ष विराम की पुष्टि करने के बारे में प्रस्ताव जारी करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ ०८:०७ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा परिषद सीरिया में संघर्ष विराम पर प्रस्ताव जारी करेः रूस

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई राजदूत ने सुरक्षा परिषद से सीरिया में संघर्ष विराम की पुष्टि करने के बारे में प्रस्ताव जारी करने की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई राजदूत विताली चूरकीन ने यह बयान करते हुए कि उन्होंने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव का एक मसौदा पेश किया है, कहा कि सुरक्षा परिषद को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

विताली चूरकीन ने कहा कि सीरिया में संघर्ष विराम, सरकार और विरोधियों को इस बात का प्रतिबद्ध करता है कि वह जनवरी के अंत में क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी में होने वाली प्रत्यक्ष वार्ता में भाग लें।

चूकरीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीरिया में संघर्ष विराम के समर्थन और सीरियाई नागरिकों के मध्य वार्ता आरंभ करने का मसौदा शनिवार को आधिकारिक रूप से सुरक्षा परिषद में पेश किया जाएगा।

विताली चूरकीन ने कहा कि मास्को आशा है कि सीरिया के बारे में रूस के प्रस्ताव पर मतदान होगा और यह प्रस्ताव बहुमत से पास होगा।

रूस के स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि रूस, हर उस पक्ष का जो सीरिया के बारे में गंभीर वार्ता में भाग लेने का इच्छुक है, स्वागत करेगा। ज्ञात रहे कि रूस और तुर्की की मध्यस्थता से पूरे सीरिया में संघर्ष विराम लागू हुआ है हालांकि संघर्ष विराम लागू होने के तुरंत बाद ही विदेश समर्थित आतंकियों ने इसका उल्लंघन किया।

लंदन स्थित तथाकथित सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, शुक्रवार को हमा प्रांत में एक चौकी पर सशस्त्र लोगों के क़ब्ज़े के बाद झड़पें शुरु हुयीं। रिपोर्टों के अनुसार आतंकियों की ओर से हमले का सीरियाई सैनिकों ने जवाब देते हुए हमा प्रांत से मिले इदलिब प्रांत के शैख़ और अतशान गांवों में आतंकियों के ठिकानों पर गोलाबारी की। (AK)