अमरीका से निकल आएं रूसी कूटनयिकः रूसी विदेश मंत्रालय
रूसे के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि इस देश के 96 कूटनयिकों को अपने परिवार के साथ अमरीका से निकल आना चाहिए।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि जिन रूसी कूटनयिकों को अमरीकी सरकार ने अवांछित तत्व घोषित किया है उनमें से कई कूटनयिक केवल दो महीने पहले अमरीका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग किस प्रकार से अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर सकते हैं?
ज्ञात रहे कि वाइट हाउस ने हाल ही में रूस के 35 राजनयिकों को अमरीका से निकल जाने का आदेश दिया है। अमरीका ने रूस के 6 अधिकारियों और 5 सरकारी संस्थाओं पर साइबर हमले का आरोप लगाते हुए उनपर अनेक प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने देश के चुनावी सिस्टम पर रूस की ओर से साइबर हमले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि रूस ने डोनल्ड ट्रम्प को जितवाने में मदद की है। रूस ने अमरीका के इस आरोप को निराधार बताया है। (HN)