आतंकवादी गुट बोको हराम को इस्राईल की तरफ से मदद !
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33226-आतंकवादी_गुट_बोको_हराम_को_इस्राईल_की_तरफ_से_मदद_!
नाइजेरिया में कुछ सूत्रों ने बताया है कि इस्राईल, आतंकवादी गुट बोको हराम की हथियारों से मदद करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१७ २१:४५ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी गुट बोको हराम को इस्राईल की तरफ से मदद !

नाइजेरिया में कुछ सूत्रों ने बताया है कि इस्राईल, आतंकवादी गुट बोको हराम की हथियारों से मदद करता है।

नाइजेरिया के सूत्रों ने मंगलवार को बताया है कि इस देश की सेना ने इस देश के पूर्वोत्तर में स्थित सांबीसा जंगलों में आतंकवादी गुट बोको हराम के अड्डे से मार्टर गोलों, एम 302 राकेट जैसे दस हज़ार हथियार बरामद किये हैं जो मेड इन इस्राईल थे।

इस रिपोर्ट के अनुसार  नाइजेरियाई पुलिस की जांच से पता चलता है कि यह सारे हथियार सीधे रूप  में इस्राईल की ओर से बोको हराम गुट को भेजे गये हैं। 

याद रहे बोको हराम ने वर्ष 2009 में उत्तरी नाइजेरिया में कथित इस्लामी  खिलाफत के लिए सशस्त्र हमले आरंभ किये और फिर अपने हमलों का दायरा, नाइजेर, चाड और उत्तरी कैमरून तक बढ़ा लिया। 

बोको हराम ने गत सात बरसों के दौरान नाइजेरिया, कैमरून, नाइजर औज्ञ चाड में 15 हज़ार से अधिक लोगों को मार डाला और बीस लाख से अधिक लोगों को बेघर कर दिया। (Q.A.)