आतंकवाद पूरे विश्व में विस्तृत होता जा रहा हैः गुटेरेस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33304-आतंकवाद_पूरे_विश्व_में_विस्तृत_होता_जा_रहा_हैः_गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने दुनिया में बढ़ते हुए आतंकवाद पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१७ १६:३४ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद पूरे विश्व में विस्तृत होता जा रहा हैः गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने दुनिया में बढ़ते हुए आतंकवाद पर चिंता व्यक्त की है।

एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष और आतंकवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि इनसे निपटने के लिए दुनिया भर के देशों के बीच एकता ज़रूरी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यकाल के पहले दिन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कहा कि मैं मानता हूं कि हमें इस बात में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि हम बहुत ही चुनौतिपूर्ण समय का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम देख रहे हैं कि पूरी दुनिया में संघर्ष बढ़ रहा है जो एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। नए महासचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय नियमों का सम्मान नहीं किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघ्न देखा जा रहा है।   

गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर उनके चुनाव ने काफी उम्मीदें जगाई लेकिन उन्होंने अगाह किया है कि मैं कोई चमत्कार नहीं कर सकता।  हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं चमत्कार करने वाला कोई व्यक्ति नहीं हूं।  गुटेरेस के अनुसार लक्ष्यों तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग यह है हम एक टीम के रूप में साथ काम करें और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में समाहित महान मूल्यों की सेवा करने के योग्य बनें।