परमाणु समझौते से दुनिया अधिक सुरक्षित हो गयीः जॉन केरी
अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में परमाणु समझौते के उल्लंघन से अमेरिका अपने अनुचित विकल्पों के साथ अकेला पड़ जायेगा।
अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन केरी ने एक बार फिर ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते का समर्थन किया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार जॉन केरी ने गुरूवार को कहा कि परमाणु समझौते से दुनिया अधिक सुरक्षित हो गयी।
अमेरिकी विदेशमंत्री ने इस बात की ओर संकेत के साथ कि अब इस्लामी गणतंत्र ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की क्षमता नहीं है, कहा कि परमाणु समझौते से इस्राईल सहित दुनिया की सुरक्षा में वृद्धि हो गयी है।
जॉन केरी ने आगे कहा कि मैं स्पष्ट शब्दों में कहता हूं कि वर्तमान परिस्थिति में परमाणु समझौते के उल्लंघन से अमेरिका अपने अनुचित विकल्पों के साथ अकेला पड़ जायेगा।
अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने कहा कि इस समय ईरान के पास केवल 300 किलोग्राम संवर्द्धित यूरेनियम है जबकि यह मात्रा 12 हज़ार किलोग्राम थी। MM