तुर्की, रूसी राजदूत की हत्या के आरोप में 5 गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33667-तुर्की_रूसी_राजदूत_की_हत्या_के_आरोप_में_5_गिरफ़्तार
तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस देश में रूसी राजदूत की हत्या के आरोप में कम से कम पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ १७:३९ Asia/Kolkata
  • तुर्की, रूसी राजदूत की हत्या के आरोप में 5 गिरफ़्तार

तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस देश में रूसी राजदूत की हत्या के आरोप में कम से कम पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है।

तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने देश के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोफ़ के हत्यारे पुलिस अधिकारी ने जिस पुलिस एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी, वहां से उसके पांच साथियों को गिरफ़्तार किया गया है।

सुरक्षा सूत्रों को कहना है कि गिरफ़्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार का संबंध फ़त्हुल्लाह गूलन के ग्रूप से है।

इससे पहले तुर्क अधिकारियों ने कार्लोफ़ की हत्या के लिए गूलन गुट को ज़िम्मेदार ठहराया था।

याद रहे कि 19 दिसम्बर को अंकारा में एक आर्ट गैलेरी में एक प्रदर्शनी के दौरान, आंद्रे कार्लोफ़ की 22 वर्षीय मेवलुत मेर्त एडिन्टास ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान ने कहा था कि यह हमला तुर्की और रूस के संबंधों को ख़राब करने के मक़सद से किया गया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इसे तुर्की और रूस के बीच सामान्य हो रहे द्वीपक्षीय रिश्तों और सीरिया की शांति प्रक्रिया में रुकावट पैदा करने की साज़िश क़रार दिया था। msm