अमरीका के आरोपों से तंग आ चुके हैंः मॉस्को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33742-अमरीका_के_आरोपों_से_तंग_आ_चुके_हैंः_मॉस्को
रूस ने अमरीका में हैकर हमलों के बारे में जासूसी संगठनों की रिपोर्ट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निराधार बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१७ १५:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका के आरोपों से तंग आ चुके हैंः मॉस्को

रूस ने अमरीका में हैकर हमलों के बारे में जासूसी संगठनों की रिपोर्ट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निराधार बताया है।

क्रिमलिन हाउस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “मॉस्को, अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के दावों को रद्द करते करते तंग आ चुका है।” उन्होंने कहा कि ये निराधार आरोप जिन्हें साबित करने के लिए किसी प्रकार के सुबूत पेश नहीं हुए हैं, बचकाना बातें हैं और सिर्फ़ भावनाएं भड़काने के लिए लगाए जा रहे हैं।

क्रिमलिन के अधिकारी ने कहा कि हम इस तरह के आरोपों से तंग आ चुके हैं। इसी प्रकार उन्होंने अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में हैकरों के हमलों में रूस के लिप्त होने के आरोप को कड़ाई से रद्द किया। पेस्कोफ़ ने कहा कि हम अभी तक यह नहीं जान सके कि किस प्रकार के डेटा के आधार पर लोग ये निराधार आरोप लगा रहे हैं। (MAQ/N)