रूसी हैकरों ने ओबामा का दिमाग़ हैक कर लिया
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने ओबामा प्रशासन की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में मास्को के हस्तक्षेप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूसी हैकरों ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिमाग़ को हैक कर लिया है।
अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसियों का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चुनाव में डोनल्ड ट्रम्प को फ़ायदा पहुंचाने के लिए रूसी हैकरों को हिलेरी क्लिंटन के ईमेल हैक करने का आदेश दिया था।
क्लिंटन के ईमेल हैक होने का मामला, अमरीका के हालिया राष्ट्रपति चुनावों में छाया रहा था।
ओबामा प्रशासन ने देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने के प्रति भी सचेत किया है और पुतिन को अमरीका का असली दुश्मन बताया है। msm