सुरक्षा परिषद ने की मिस्र के आतंकवादी हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार सुरक्षा परिषद ने मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत के उस आतंकी हमले की निंदा की है जिसमें पुलिस के 10 जवान मारे गए थे। इस आतंकवादी हमले में लगभग 22 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
राष्ट्रसंघ ने एक बयान जारी करके समस्त देशों से मांग की है कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए वे गंभीरता से कार्यवाही करें।
ज्ञात रहे कि सोमवार की सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे कचरा उठाने वाले ट्रक से मिस्र की एक सुरक्षा चौकी को टक्कर मार दी। आक्रमणकारियों ने चेकपोस्ट को विस्फोटक भरे ट्रक से टक्कर मारने के बाद गोलियां भी बरसाईं। कचरे का यह ट्रक, अलअरीश नगर के नगर निगम से चोरी हो गया था।
उल्लेखनीय है कि सीरिया के सिनाई प्रांत में पिछले कुछ समय से आतंकी हमले तेज़ हुए हैं जिनमें बड़ी संख्या में सैनिक और आम लोग मारे जा चुके हैं।