अफग़ानिस्तान ने की पाकिस्तान की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33994-अफग़ानिस्तान_ने_की_पाकिस्तान_की_आलोचना
अफ़ग़ानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ से आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष की अपील करते हुए आतंकवादी गुटों को शरण देने के कारण पाकिस्तान की सांकेतिक रूप में आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१७ १३:०० Asia/Kolkata
  • अफग़ानिस्तान ने की पाकिस्तान की आलोचना

अफ़ग़ानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ से आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष की अपील करते हुए आतंकवादी गुटों को शरण देने के कारण पाकिस्तान की सांकेतिक रूप में आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत महमूद सैक़ल ने संयुक्त राष्ट्र संघ से आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष की अपील की।  उन्होंने कहा कि इस बुराई से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दृढ़ संकल्प की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा व अशांति का सीधा संबंध क्षेत्र में आतंकवादी गुटों के सुरक्षित शरणस्थलों की मौजूदगी से है।  संयुक्त राष्ट्र संघ में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत महमूद सैक़ल का कहना था कि जबतक तकफ़ीरी गुटों के ठिकाने ख़त्म नहीं हो जाते उस समय क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती।

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा कि कुछ देश अपनी विदेश नीति के तहत अफ़ग़ानिस्तान में अशांति, हिंसा और जंग को हवा दे रहे हैं।

इससे पहले अफ़ग़ान गृहमंत्रालय के प्रवक्ता सिद्दीक़-सिद्दीक़ी ने इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में तालेबान के बढ़ते हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि तालेबान को इस्लामाबाद उकसाता है और क्षेत्र में सिर्फ़ पाकिस्तान ही तालेबान का समर्थक देश है। (MAQ/N)