पश्चिम देश आतंकियों के अपराधों की अनदेखी न करेंः रूस
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने सीरिया सरकार द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में पश्चिमी देशों की नीतियों की आलोचना की।
अमरीका और पश्चिमी देशों ने रासायनिक हथियारों के प्रयोग का बहाना बनाकर सीरिया के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करवाया था ताकि संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें अनुच्छेद के अनुसार ज़ोर ज़बरदस्ती सहित दूसरी कार्यवाहियों की भूमिका प्रशस्त हो।
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फ़्रांस, ब्रिटेन और अमरीका एेसी स्थिति में सीरिया की सरकार पर रासायनिक हमले का आरोप लगा रहे हैं कि यह लोग जानबूझकर आतंकी गुटों विशेषकर दाइश के रासायनिक हमलों की अनदेखी कर रहे हैं।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि रासायनिक हथियारों के प्रयोग पर आधारित पश्चिमी देशों का दावा एेसी स्थिति में है कि रूस ने पिछले वर्ष नवंबर में रूस ने सीरिया में ओपीसीडब्लूय और संयुक्त राष्ट्र संघ की संयुक्त जांच समिति की ज़िम्मेदारी में एक वर्ष की वृद्धि करने पर सहमति व्यक्त की थी। ज्ञात रहे कि रूस और ईरान ने बारंबार पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में सच्चाई से काम लेने और आतंकियों को दंडित किए जाने की मांग की है। (AK)