अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34123-अफ़ग़ानिस्तान_पाकिस्तानी_दूतावास_के_बाहर_प्रदर्शन
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ ०७:२० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन हुए।

अफ़ग़ान मीडिया के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर्ज़ और प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर आईएसआई अफ़ग़ानिस्तान का हत्यारा जैसे नारे दर्ज थे। तलूअ न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने वाले अफ़ग़ानिस्तान ग्रीन ट्रेंड के कार्यकर्ता थे जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकवाद की भूमिका पर दूतावास के बाहर प्रदर्शन किए।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी दूतावास पर जासूसी के अड्डे का आरोप लगाया और कहा कि आईएसआई आतंकवादियों की सहायता कर रहा है और अफ़ग़ानिस्तान में हालिया आतंकी कार्यवाहियों में लिप्त है।

ज्ञात रहे कि एजीटी के प्रमुख अफ़ग़ानिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी के पूर्व प्रमुख अमरुल्लाह सालेह हैं। सूत्रों का कहना है कि यह प्रदर्शन शांति पूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। (AK)