नेटो की डेट एक्सपायर हो चुकी है, ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34372-नेटो_की_डेट_एक्सपायर_हो_चुकी_है_ट्रम्प
अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नेटो को ऐसा संगठन कहा है जिसकी उपयोगिता ख़त्म हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१७ १३:०९ Asia/Kolkata
  • नेटो की डेट एक्सपायर हो चुकी है, ट्रम्प

अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नेटो को ऐसा संगठन कहा है जिसकी उपयोगिता ख़त्म हो चुकी है।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ के अनुसार, डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि नेटो, संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व बैंक सहित बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं व संगठनों में दुनिया के बदलते हालात के तहत बदलाव नहीं आए, जिसके नतीजे में इन संगठनों की उपयोगिता नहीं रह गयी है।

उन्होंने नेटो को मिसाल के तौर पर पेश करते हुए कहा कि नेटो आतंकवाद से सही तरह नहीं निपट सकता क्योंकि यह संगठन बहुत पहले वजूद में आया और अब यह इतना उपयोगी नहीं रह गया है कि अपनी प्रतिबद्धताओं को अंजाम दे सके।

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि नेटो उस वक़्त स्थापित हुआ जब पूर्व सोवियत संघ पश्चिम के लिए मुख्य ख़तरा समझा जाता था। उन्होंने कहा कि नेटो में आतंकवाद से संघर्ष की क्षमता नहीं है और यह अमरीका के लिए बहुत ख़र्चीला संगठन बन गया है। डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि नेटो में सुधार, इसके सदस्यों की संख्या में कमी और इसके ढांचे के बारे में पुनर्विचार होना चाहिए। (MAQ/N)