आतंकवाद भी डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुका हैः राहील शरीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34540-आतंकवाद_भी_डिजिटल_दौर_में_प्रवेश_कर_चुका_हैः_राहील_शरीफ़
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ़ ने कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटेलीजेन्स शेयरिंग की ज़रूरत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१७ ०५:२५ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद भी डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुका हैः राहील शरीफ़

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ़ ने कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटेलीजेन्स शेयरिंग की ज़रूरत है।

स्वीट्ज़रलैंड के शहर डेवोस में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक फ़ोरम के एक सेशन को संबोधित करते हुए राहील शरीफ़ ने कहा कि आतंकवादी अब गुफाओं में बैठक कर हमलों की योजनाबंदी नहीं करते बल्कि डिजिटल साधानों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नालोजी को आतंकियों के हाथ नहीं लगने देना चाहिए।

राहील शरीफ़ ने कहा कि आतंकवाद एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है अब यदि विश्व समुदाय आतंकवाद को पराजित करना चाहता है तो उसे एकजुट होना पड़ेगा।

राहील शरीफ़ ने आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में पाकिस्तान की सफलताओं को गिनवाते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के क़ब्ज़े से 8 हज़ार वर्ग किलोमीटर का इलाक़ा स्वतंत्र कराया।

राहील शरीफ़ ने कहा कि स्लीपर सेल, उनके समर्थक, भर्तियां करने वाले और सुविधा देने वाले सब ही आतंकवाद में लिप्त हैं।