एडवर्ड स्नोडन अभी 2 साल और रहेंगे रूस मेंः मारिया ज़ख़ारोवा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34615-एडवर्ड_स्नोडन_अभी_2_साल_और_रहेंगे_रूस_मेंः_मारिया_ज़ख़ारोवा
रूस ने कहा है कि अमरीका की राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था के पूर्व एजेन्ट एडवर्ड स्नोडन के निवास की अवधि दो साल के लिए और बढ़ा दी गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१७ १५:२४ Asia/Kolkata
  • एडवर्ड स्नोडन अभी 2 साल और रहेंगे रूस मेंः मारिया ज़ख़ारोवा

रूस ने कहा है कि अमरीका की राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था के पूर्व एजेन्ट एडवर्ड स्नोडन के निवास की अवधि दो साल के लिए और बढ़ा दी गयी है।

रोयटर्ज़ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा है कि “स्नोडन के निवास की अवधि 2 साल के लिए बढ़ा दी गयी है।”

अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के अधीन चलने वाले हवाई स्थित अपने कार्यालय से स्नोडन 2013 में  हांगकांग चले गए थे।  वे अपने साथ जासूसी व सुरक्षा संबंधित हज़ारों गोपनीय दस्तावेज़ ले गए जिनको उन्होंने मीडिया के सामने पेश किया।

अमरीका द्वारा अपना पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद स्नोडन रूस चले गए और वहां उन्होंने अस्थायी शरण ले ली।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित इस देश के अधिकारी रूस से स्नोडन को हवाले करने की अपील कर चुके हैं। अमरीकी अधिकारी स्नोडन के ख़िलाफ़ मुक़द्दमा चलाना चाहते हैं।

अमरीकी कॉन्ग्रेस की गुप्तचर समिति ने भी एडवर्ड स्नोडन पर ऐसी सूचनाओं से पर्दा उठाने का आरोप लगाया है जिससे अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा को सख़्त नुक़सान पहुंचा है। (MAQ/N)