रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कांफ्रेंस आयोजित करने से भड़का म्यंमार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34744-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_बारे_में_कांफ्रेंस_आयोजित_करने_से_भड़का_म्यंमार
म्यंमार ने इस बात की कड़ी आलोचना की है कि मलेशिया ने रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति की समीक्षा के लिए ओआईसी का आपातकालीन सम्मेलन आयोजित किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१७ १३:२० Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कांफ्रेंस आयोजित करने से भड़का म्यंमार

म्यंमार ने इस बात की कड़ी आलोचना की है कि मलेशिया ने रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति की समीक्षा के लिए ओआईसी का आपातकालीन सम्मेलन आयोजित किया।

म्यंमार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि बड़े खेद की बात है कि आसेआन का सदस्य होने के बावजूद मलेशिया ने राख़ीन प्रांत के मुसलमानों के बारे में ओआईसी की आपातकालीन बैठक बुलाई।  इस बैठक में ओआईसी के सदस्य देशों ने संयुक्त बयान जारी करके म्यंमार के उत्तरी प्रांत राख़ीन में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए म्यंमार की सरकार से मांग की है कि वह इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास करे।

इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि म्यंमार की सरकार को यह बात सुनिश्चित करनी होगी कि वहां के सुरक्षाबल, नियमों के अनुसार ही काम कर रहे हैं और जो भी सुरक्षाबल उल्लंघन करते पाए जाएं उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

ज्ञात रहे कि बौद्ध अतिवादियों और म्यंमार के सुरक्षा बलों के हाथों रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या के बाद से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की जा रही है।