म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार किये जा रहे हैं-राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34807-म्यांमार_में_रोहिंग्या_मुसलमानों_पर_अत्याचार_किये_जा_रहे_हैं_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस बात की पुष्टि की है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिसंक कार्यवाहियां की जा रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०१७ १२:१४ Asia/Kolkata
  • म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार किये जा रहे हैं-राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस बात की पुष्टि की है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिसंक कार्यवाहियां की जा रही हैं।

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत "यांग ही ली" ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति की समीक्षा के बाद इस बात की पुष्टि की है कि वहां पर मुसलमानों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाहियां की गई हैं।  यह बात उन्होंने म्यांमार की अपनी 12 दिवसीय यात्रा की समाप्ति पर कही है।

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत "यांग ही ली" 9 अक्तूबर 2016 को म्यांमार में मुसलमानों के विरुद्ध किये गए हमलों की समीक्षा के लिए वहां गए थे।

ज्ञात रहे कि 9 अक्तूबर 2016 को म्यांमार के राख़ीन प्रांत के नगर माउंगदाओ में सशस्त्र लोगों ने हमले किये थे जिसमें कम से कम 100 रोहिंग्या मुसलमान मारे गए थे।  इन हिंसक हमलों के कारण साठ हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान, म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश भाग गए थे।