अस्ताना में सीरिया वार्ता का अंतिम दिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35047-अस्ताना_में_सीरिया_वार्ता_का_अंतिम_दिन
क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सोमवार को सीरिया वार्ता का पहला चरण समाप्त हो गया और मंगलवार को अंतिम चरण की बातचीत शुरू हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१७ ०९:४९ Asia/Kolkata
  • अस्ताना में सीरिया वार्ता का अंतिम दिन

क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सोमवार को सीरिया वार्ता का पहला चरण समाप्त हो गया और मंगलवार को अंतिम चरण की बातचीत शुरू हो चुकी है।

सोमवार को आस्ताना में सीरियाई सरकार और सशस्त्र गुटों के प्केरतिनिधियों बीच बातचीत हुई।

मंगलवार को सीरियाई सरकार के साथ सशस्त्र गुटों की वार्ता के बजाए, राजनीतिक विपक्ष बातचीत कर रहा है।

यह वार्ता ईरान, रूस और तुर्की की पहल पर हो रही है। सीरिया संकट पर यह पहली ऐसी वार्ता है, जिसमें अमरीका समेत पश्चिमी देशों की सीधे रूप से कोई अहम भूमिका नहीं है।

ईरान, रूस और तुर्की आस्ताना वार्ता में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं और इसमें राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधि भी उपस्थित हैं। msm