अस्ताना में सीरिया वार्ता का अंतिम दिन
Jan २४, २०१७ ०९:४९ Asia/Kolkata
क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सोमवार को सीरिया वार्ता का पहला चरण समाप्त हो गया और मंगलवार को अंतिम चरण की बातचीत शुरू हो चुकी है।
सोमवार को आस्ताना में सीरियाई सरकार और सशस्त्र गुटों के प्केरतिनिधियों बीच बातचीत हुई।
मंगलवार को सीरियाई सरकार के साथ सशस्त्र गुटों की वार्ता के बजाए, राजनीतिक विपक्ष बातचीत कर रहा है।
यह वार्ता ईरान, रूस और तुर्की की पहल पर हो रही है। सीरिया संकट पर यह पहली ऐसी वार्ता है, जिसमें अमरीका समेत पश्चिमी देशों की सीधे रूप से कोई अहम भूमिका नहीं है।
ईरान, रूस और तुर्की आस्ताना वार्ता में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं और इसमें राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधि भी उपस्थित हैं। msm
टैग्स