मासूम बच्चों को भी नहीं बख्श रहे हैं आतंकवादी
आतंकवादी गुट न केवल बड़े लोगों को बल्कि छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी आत्मघाती हमलों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
नाइजीरिया में आत्मघाती महिलाएं हर प्रकार के संदेह से बचने के लिए अपने हाथों में छोटे बच्चों को लेकर आत्मघाती हमले कर रही हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि आतंकवादी गुट लंबे समय से आत्मघाती हमलों के लिए महिलाओं का प्रयोग कर रहे हैं किंतु हालिया दिनों में देखा गया है आतंकवादी गुट नवजात बच्चों को भी आत्घाती हमलों के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
बताया गया है कि पूर्वी नाइजीरिया के अदामावा प्रांत के मादागाली नगर में एक आत्मघाती महिला अपने शरीर पर विस्फोटक पदार्थ बांधे हुए एक छोटे से बच्चे को गोद में लेकर चेकपोस्ट से बड़ी ही आसानी से गुज़र गई। बाद में इसी महिला ने आत्मघाती कार्यवाही करके कम से कम चार लोगों की जान लेली। चेकपोस्ट पर तैनान सुरक्षाबलों का कहना है कि छोटे से नवजात शिशु को गोद में देखकर उन्होंने उस महिला को आम महिला समझकर जाने दिया किंतु उसने अपनी गोद में लिए छोटे से मासूम बच्चे का दुरूपयोग करते हुए इस मासूम बच्चे सहित कई लोगों की जान लेली।
नाइजीरिया के सुरक्षाबलों का मानना है कि उस महिला का संबन्ध आतंकवादी गुट बोको हराम से था क्योंकि इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक कार्यवाही इसी गुट का काम है।
इससे पहले इराक़ सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट, छोटे बच्चों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग करते रहे हैं किंतु यह पहली बार सुना जा रहा है कि बोको हराम के निर्मम आतंकवादी, अब एसे छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी आत्मघाती हमलों के लिए प्रयोग कर रहे हैं।