अमरीका को आतंकवाद का समर्थन रोक देना चाहिएः अमरीकी सांसद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35259-अमरीका_को_आतंकवाद_का_समर्थन_रोक_देना_चाहिएः_अमरीकी_सांसद
अमरीका की एक सेनेट ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से गुप्त मुलाक़ात के बाद कहा कि अमरीका को आतंकवाद का समर्थन रोक देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०१७ १६:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीका को आतंकवाद का समर्थन रोक देना चाहिएः अमरीकी सांसद

अमरीका की एक सेनेट ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से गुप्त मुलाक़ात के बाद कहा कि अमरीका को आतंकवाद का समर्थन रोक देना चाहिए।

उनका कहना था कि अमरीका को तुर्की और सऊदी अरब के माध्यम से दाइश की वित्तीय सहायता रोक देना चाहिए।  

अमरीकी प्रतिनिधि सभा में डोमोक्रेट पार्टी की सदस्य टोल्सी गाबार्ड ने यह बात एक बयान में कही जो बुधवार को जारी हुआ है। पिछले महीने उन्होंने सीरिया की अपनी यात्रा के दौरान इस देश के विस्थापितों, सशस्त्र विरोधियों के परिजनों, सीरिया की सेना और इसी प्रकार राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंटवार्ता की थी। वर्ष 2011 से आरंभ होने वाले सीरिया संकट के दौरान पश्चिम राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से हटाने पर बल देता रहा है जबकि सीरिया की सशस्त्र सेना ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के आतंकियों को भीषण नुक़सान पहुंचाया है।

अमरीकी प्रतिनिधि सभा में डोमोक्रेट पार्टी की सदस्य टोल्सी गाबार्ड का कहना है कि मैं पहले बश्शार असद से मुलाक़ात नहीं करना चाहती थी किन्तु जब मुझे अवसर मिला तो मुझे लगा कि यह मुलाक़ात महत्वपूर्ण हो सकती है। उनका कहना था कि जो अवसर मिला है उससे उस युद्ध को समाप्त करने में सहायता मिल सकती है जो सीरिया जनता के दुखों और कष्टों का कारण बनी हुई है, हम को हर एक से मुलाक़ात के लिए तैयार रहना चाहिए। (AK)