अमेरिका के साथ संबंधों का शीघ्र बेहतर होना संभव नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35275-अमेरिका_के_साथ_संबंधों_का_शीघ्र_बेहतर_होना_संभव_नहीं_है
इस समय द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०१७ १०:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिका के साथ संबंधों का शीघ्र बेहतर होना संभव नहीं है

इस समय द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता है।

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने कहा है कि अमेरिका के साथ संबंधों का शीघ्र बेहतर होना जो लगभग शून्य बिन्दु पर पहुंच चुके हैं, असंभव है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सरगेई लावरोफ ने कहा कि मस्को और वाशिंग्टन के मध्य संबंधों को बेहतर बनाने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति का दृष्टिकोण सकारात्मक है परंतु संबंधों को बेहतर बनाने में बहुत समय लगेगा।

लावरोफ ने रूस और अमेरिका के संबंधों में तनाव की ओर संकेत किया और कहा कि इस स्थिति को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सरकार के दौर की विरासत समझा जाता है और इस समय द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता है।

लावरोफ ने इस बयान के साथ कि पश्चिम में रूस से डराने की नीति और उसके संचालक द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा की रुकावट हैं, कहा कि आशा है कि यूरोपीय संघ समझदारी से प्राथमिकता को निर्धारित करेगा और वह छोटे किन्तु बहुत ही सक्रिय और रूस से दुश्मनी करने वालों गुटों के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ इस देश के संबंधों का सामान्य हो जाना तार्किक सुझाव व प्रस्ताव है जिसे पिछले वर्ष जून में राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन ने यूरोपीय आयोग के प्रमुख जन क्लाड युंकर को दिया था। MM